37.1 C
Bhopal
April 28, 2024
ADITI NEWS
राजनीतिशिक्षासामाजिक

जनजातीय गौरव दिवस से लागू होगा पेशा एक्ट मुख्यमंत्री

उमरिया प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हेलीपैड गुरूवाही में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जनजातीय गौरव दिवस से पेशा ऐक्ट अधिकारिक रूप से लागू किया जायेगा।उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को संभागीय मुख्यालय शहडोल में राज्य स्तरीय गौरव दिवस का आयोजन माननीय राष्ट्रपति जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। आपने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता है। मुख्य मंत्री जी ने वहां उपस्थित भांजों से सहजता के साथ मुलाकात कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। सूर्य मणि एवं विनय ने अपनी कुशलता तथा शिक्षा की जानकारी दी।

 

Aditi News

Related posts