35.5 C
Bhopal
April 28, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

जबलपुर,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समाधि स्थल पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर अमृत अभियान की शुरूआत

जबलपुर। केंद्र सरकार ने 12 मार्च 2021 से 15 मार्च 2022 तक आजादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाने के निर्णय पर देश और प्रदेश के विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन चढ़ाकर अमृत अभियान की शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 12 मार्च 1930 को गांधीजी  ने दांडी मार्च शुरू कर नमक सत्याग्रह  शुरू किया था।
   जबलपुर में रानी दुर्गावती की समाधि स्थल पर आज क्षेत्रीय विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी” इंदु” ने अन्य गणमान्य अतिथि व ग्रामीण जनो की उपस्थित में अमृत अभियान कार्यक्रम पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प माला व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके शौर्य गाथा के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

Aditi News

Related posts