35.1 C
Bhopal
April 27, 2024
ADITI NEWS
शिक्षा

जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कुलो के संचालन का समय परिवर्तित 

जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कुलो के संचालन का समय परिवर्तित

जिले में भीषण गर्मी के कारण लगातार तापमान में वृद्धि के चलते छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी शासकीय, अशासकीय , अनुदान प्राप्त , सीबीएसई एवं जवाहर नवोदय विद्यालय सहित शेक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत किया गया है। उक्ताशय का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जारी कर दिया है। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि उक्त आदेश कलेक्टर महोदय द्वारा आदेशित है एवं परीक्षाएं नियत समय पर संचालित होगी। इस आदेश के जारी होने पर समस्त शाला प्रबंधन समितियो, शिक्षा चेतना टीम एवं शिक्षक संवर्ग ने जिले के कलेक्टर रोहित सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति जे एस विल्सन के प्रति आभार जताया है।

Aditi News

Related posts