37.3 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

डॉ. लीला जोशी को पदमश्री सम्मान प्रदान किया गया

सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने रतलाम की ख्यात महिला चिकित्सक डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. लीला जोशी द्वारा 50 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनीमियामुक्त मुहिम संचालित की गई है। पद्मश्री डॉ. जोशी ने आदिवासी महिलाओं के लिए भी बेहतर कार्य किए हैं। उन्होंने आयरन की कमी से जूझती आदिवासी महिलाओं को सेहतमंद बनाने के लिए कैंप लगाए और मुफ्त इलाज किया। उनकी उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने 83 वर्षीय डा. लीला जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया है।

Aditi News

Related posts