37.1 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

दिव्यांगजन के लिये छतरपुर को मिला समेकित क्षेत्रीय केन्द्र एक ही स्थान पर दिव्यांगजन को मिलेंगी पुनर्वास सेवाएँ

दिव्यांगजन के लिये छतरपुर को मिला समेकित क्षेत्रीय केन्द्र

एक ही स्थान पर दिव्यांगजन को मिलेंगी पुनर्वास सेवाएँ

केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश को समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) प्रदान किया जा रहा है। देश के 21 सीआरसी में से एक, यह केन्द्र छतरपुर में 8 अप्रैल से कार्य प्रारंभ कर देगा। अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगता संस्थान, मुम्बई के अंतर्गत स्थापित होने वाले इस नये सीआरसी में सभी दिव्यांग श्रेणियों को एक ही छत के नीचे पुनर्वास सेवाएँ प्रदान की जा सकेंगी।

 

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन दिव्यांगजन के सभी सामाजिक-आर्थिक असमानताओं और परिणामस्वरूप प्रतिकूलताओं के प्रति संवेदनशील हैं। केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पास राष्ट्रीय संस्थानों के रूप में स्वायत्त निकायों का एक नेटवर्क है, जो विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं में विशेषज्ञता रखते हैं। राष्ट्रीय संस्थान दिव्यांगजन को चिकित्सीय और पुनर्वास सेवाएँ प्रदान करने के साथ उनकी संभावित सेवा के लिये मानव संसाधन भी तैयार करते हैं। ये संस्थान अपने क्षेत्र में अनुसंधान करते हैं और शिविरों के माध्यम से सहायक उपकरण वितरण और विभिन्न दिव्यांग कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करते हैं।

Aditi News

Related posts