30.1 C
Bhopal
April 27, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर,खनिज संसाधन एवं श्रम विभाग मंत्री का दौरा कार्यक्रम

खनिज संसाधन एवं श्रम विभाग मंत्री का दौरा कार्यक्रम

नरसिंहपुर। खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह 29 अक्टूबर को दोपहर दो बजे कार से सिवनी से भोपाल (व्हाया नरसिंहपुर, राजमार्ग, तेंदूखेड़ा, देवरी, बरेली बाड़ी) जायेंगे।

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

नरसिंहपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान डाइट सभागार में आयोजित प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लाइव का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद लोगों ने देखा व सुना।

      इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, कृषक, पर्यावरण प्रेमी, मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे।

कलेक्टर ने किया आम का पौधारोपण

      गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने डाइट परिसर नरसिंहपुर में आम के पौधों का रोपण किया।इस दौरान उन्होंने सभी से पौधरोपण करने की अपील की।

सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर। भगवान धन्वंतरि जी के प्राकट्य दिवस पर सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस का आयोजन आयुष विंग एवं संबंधित सभी संस्थाओं में हर दिन घर- हर घर आयुर्वेद थीम पर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना के साथ किया गया।

      कार्यक्रम में नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आयुर्वेद के नवरत्न एवं आयुर्वेद के अनुसार ऋतु चर्या और दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई एवं आयुष विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया। फ्लेक्स व पम्पलेट भी वितरित किये गये। लाभार्थियों को आयुष रक्षा किट व स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आयुष निर्देश पुस्तिका का वितरण भी किया गया। औषधीय पौधों गिलोय, सहजन का रोपण भी किया गया। लोगों को आहार में आयुर्वेद व बगीचे में आयुर्वेद जैसे विषयों को डिस्प्ले के माध्यम से बताया गया।

Aditi News

Related posts