32.9 C
Bhopal
May 5, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हर गॉव, हर शहर में बह रही है विकास की लहर- विधायक श्री सिंह

मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हर गॉव, हर शहर में बह रही है विकास की लहर- विधायक श्री सिंह

सिलवानी विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान 55 लाख रू के कार्यो का किया गया भूमिपूजन

 

रायसेन।सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने रविवार को सुल्तानगंज में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह ने पठार मोहल्ले में 18 लाख रू लागत की नल जल योजना कार्य का भूमिपूजन किया। विकास यात्रा सुल्तानगंज से प्रारंभ होकर बम्होरी, पिपलिया बिचोली, सोहनपुर, मोरिया, सुनवाहा सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने लगभग 55 लाख रू के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की लहर, हर गॉव हर शहर में बह रही है। चाहे गॉव की बात हो या शहर की या मंजरो-टोलों की हर जगह विकास के काम किए जा रहे हैं। नागरिकों को सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभ अवश्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि सुल्तानगंज क्षेत्र में अब गॉव-गॉव में पक्की सड़क हो गई है। पहले ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब गॉवों की दिशा और दशा दोनों बदल गई है। चाहे स्कूल की बात हो या आंगनवाड़ी केन्द्र की या स्वास्थ्य केन्द्रों की। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में टोंटी से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। जिसमें महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। विधायक श्री सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया।

 

इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन

 

विधायक श्री सिंह द्वारा रविवार को विकास यात्रा के दौरान लगभग 55 लाख रू के कार्यो का शिलान्यास तथा भूमिपूजन किया गया। उन्होंने सुल्तानगंज में पठार मोहल्ले में 18 लाख रू लागत की नल जल योजना कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत पिपलिया विचोली 2 लाख 98 हजार रू के निर्माण कार्य तथा 20 लाख रुपए लागत के ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार सोहनपुर में 9 लाख 50 हजार रू लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं सुनवाहा में 4 लाख 50 हजार रू लागत के सीसी रोड कार्य का भूमिपूजन किया गया।

Aditi News

Related posts