30.1 C
Bhopal
May 9, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर, कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने की श्रमिकों के कल्याण संबंधी योजनाओं की समीक्षा

कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने की श्रमिकों के कल्याण संबंधी योजनाओं की समीक्षा

नरसिंहपुर,।मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने श्रमिकों के कल्याण से संबंधित 49 श्रेणियों की 20 विभिन्न योजनाओं की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए फीस शासन द्वारा वहन की जायेगी।

 

श्री तिवारी ने कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत श्रमिकों की सुविधा के लिए रैन बसेरा एवं निर्माण पीठा श्रमिक आश्रय (शेड) निर्माण कराये जाने के लिए प्रस्ताव देने एवं अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर अंत्येष्टी एवं अनुग्रह सहायता योजना से संबंधित प्रकरण 15 दिवस के भीतर भेजने के निर्देश सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ को दिये। श्री तिवारी ने जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में श्रमिकों के उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं के फ्लैक्स/ बैनर/ होर्डिंग लगाने एवं श्रम सप्ताह का आयोजन करने के निर्देश बैठक में दिये। श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रमिक संघ के अध्यक्ष द्वारा दिये गये सुझाव पर उन्होंने परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, सहायक श्रम पदाधिकारी, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्रमिक संघ के अध्यक्ष व सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

श्रम निरीक्षक श्री नीरज कुमार पटैल ने श्रम विभाग द्वारा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं की जिले में प्रगति की जानकारी दी गई।

Aditi News

Related posts