Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

1750 करोड़ की परियोजना पर EOW का शिकंजा, CAG रिपोर्ट में 100 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के संकेत

सीसीटीवी से दूर कोठरी में पिटाई, 4 लाख की डिमांड, कलेक्टर से हुई शिकायत

छात्र आंदोलन, राजनीति और भारतीय लोकतंत्र की परीक्षा

चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त

छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

थाना गोहलपुर की बड़ी कार्यवाही,3 शातिर वाहन चोर व 3 बैटरी चोर गिरफ्तार : चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Tue, Jul 21, 2026

थाना गोहलपुर की बड़ी कार्यवाही ,

3 शातिर वाहन चोर एवं 3 बैटरी चोर गिरफ्तार,

चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त

*नाम पता गिरफ्तार वाहन चोर -*

(1). मोह. सादाब खान पिता गोफू फरीद उम्र 19 वर्ष निवासी हुसैनिया मस्जिद बाबा टोला टेढीनीम थाना हनुमानताल

(2). फैजान खान पिता गुड्डू खान उम्र 20 वर्ष निवासी 16 क्वार्टर थाना हनुमानताल

(3). शाहरूख खान पिता खालिक खान उम्र 25 वर्ष निवासी टेढीनीम थाना हनुमानताल

*नाम पता गिरफ्तार बैटरी चोर* -

(1) मोहम्मद फैजल अंसारी पिता मोह. गुलाम गौस उम्र 20 वर्ष निवासी गाजीनगर थाना गोहलपुर

(2) मोहम्मद इमरान पिता मोह. वहीद उम्र 18 वर्ष निवासी आयशा नगर आधारताल

(3) मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद इशराइल उम्र 18 वर्ष निवासी गुरदा थाना अधारताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं 3 शातिर बैटरी चोरों से 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई हैं ।

1- थाना गोहलपुर की टीम को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि आनंद नगर कालोनी क्षेत्र में थाना गोहलपुर के अपराध क्र 434/26 धारा 303(2) बीएनएस की चोरी गया वाहन लिये कुछ आरोपीगण दिखे है जो उक्त वाहन से कोई वारदात करने के इरादे से घूंम रहे है, तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है । सूचना पर तत्काल थाना गोहलपुर की टीम द्वारा बताये स्थान दबिश दी गयी जहॉ दो लडके एक सिल्वर रंग कि स्कूटी पर बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) मोहम्मद शादाब खान पिता मोहम्मद गोपू फरीद उम्र 19 साल निवासी टेढ़ी नीम हुसैनिया मस्जिद के सामने थाना हनुमानताल जिला जबलपुर (2) फैजान खान पिता गुड्डू खान उम्र 20 साल निवासी 16 क्वाटर थाना हनुमानताल बताये दोनो ने सघन पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी शाहरूख खान के साथ मिलकर उक्त एक्सिस सहित 10 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी (3) शाहरुख खान उर्फ टूटी पिता अब्दुल खलिक उम्र 28 साल निवासी मक्का नगर मोहरिया थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लिया गया।

आरोपियों के कब्जे व निशादेही पर चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन 1. एक्सेस 125 रजिस्ट्रेशन. एमपी 20 एसक्यू 4303 सिल्वर कलर 2 . टी व्ही एस अपाचे एमपी 20 एनई 1981 ब्लैक कलर 3. होंडा लिवो एमपी 20 एनव्ही ब्लैक कलर 4. पेशन प्रो एमपी 20 एम.के. 9265 ब्लैक कलर 5. स्पलेन्डर प्लस एमपी 20 एनएन 2760 ब्लैक कलर 6. पल्सर एन एस एमपी 20 जेड जे 9231 ग्रे कलर 7. स्पलेन्डर एमपी 20 जेड बी 3093 ब्लैक कलर 8. स्पलेन्डर प्लस एमपी 20 एनएफ 2191 ग्रे ब्लैक कलर 9. बजाज पल्सर 150 एमपी 20 एमडब्ल्यू 8813 ब्लैक कलर 10.स्पलेन्डर प्लस एमपी 21 एमए 7459 कुल कीमती दस लाख रूपये के जप्त करते हुये इस्तगासा क्रमांक 05/2026 धारा 35(1) ई, बीएनएसएस./303(2), बीएनएस.के तहत कार्यवाही की गयी।

जप्त वाहनो के सम्बंध मे पतासाजी करने पर थाना गोहलपुर से 1, थाना ग्वारीघाट से 3, थाना गोरखपुर से 1, थाना मदन महल से 1, थाना अधारताल से 1, थाना ओमती से 1, थाना राँझी से 1 एवं चौकी सिलौड़ी जिला कटनी से 1 वाहन चोरी करना ज्ञात हुआ है। पतासाजी पर एक्सिस चोरी की रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर में अपराध क्र 434/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया है शेष वाहन मालिको के सम्ंबंध मे पतासाजी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है आरोपी फैजान खान के जबलपुर के अन्य थानों में लूट, चोरी, अवैध शराब जैसे गंभीर मामलों के कुल 12 अपराध एवं आरोपी शाहरुख खान उर्फ टूटी के जबलपुर के अन्य थानों में चोरी, मारपीट, अवैध हथियार जैसे कुल 14 अपराध पंजीबद्ध है।

(2) इसी प्रकार थाना गोहलपुर में अप. क्र. 488/26 धारा 303(2) बीएनएस अप. क्र. 489/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं अप. 490/26 धारा 303(2) बीएनएस में जो क्रमश; संजीवनी अस्पताल, सूजी मोहल्ला एवं चौधरी मोहल्ला रद्दी चौकी थाना गोहलपुर से 10 ई-रिक्शा बैटरी चोरी हुई थी जिनके सम्बध मे ंपतासाजी करते हुये आरोपी (1) मोहम्मद फैजल अंसारी पिता मोह. गुलाम गौस उम्र 20 साल नि. गाजीनगर थाना गोहलपुर (2) मोहम्मद इमरान पिता मोह. वहीद उम्र 18 साल नि. आयशा नगर आधारताल (3) मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद इशराइल उम्र 18 साल नि. गुरदा थाना आधारताल को गिरफ्तार कर 10 बैटरियॉ जप्त की गयी है।

उल्लेखनीय भूमिका - शातिर वाहन चोर एवं बैटरी चोरो को पकड़ने मे थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अंबुज पांडे, उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक देवराज बागरी , प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र तिवारी, बालकृष्ण त्रिपाठी आरक्षक समरेन्द्र, अभिरंजन सिंह, आलोक यादव, गोपाल राय, दिनेश दुबे, लालजी, वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें