Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त खनिज एवं पुलिस विभाग की कार्यवाही : तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Jul 11, 2026

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त

खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री सोहन सलामे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 जुलाई को खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

      कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक श्रीमती अनुपमा सिंह बघेल ने जैतपुर क्षेत्र में जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 22 एबी 9006 एवं डम्पर क्रमांक एमपी 20 एचबी 9879 को बिना वैध ईटीपी (ई-ट्रांजिट पास) के खनिज मुरुम का परिवहन करते हुए पकड़ा। दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सिंगपुर चौकी में खड़ा कराया गया तथा नियमानुसार अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया।

      इसी कार्रवाई के दौरान एक अन्य बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज डस्ट/गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाई गई। उक्त वाहन को थाना स्टेशनगंज में खड़ा कर उसके विरुद्ध भी अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खनिज निरीक्षक श्रीमती अनुपमा सिंह बघेल

जरूरी खबरें