Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

अनिल साकेत (सूर्यवंशी) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) किया उत : अधिवक्ता बनने की ओर बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम l

Aditi News Team

Mon, Jul 20, 2026

मैहर जिले के ग्राम पंचायत जरियारी सरपंच प्रतिनिधि अनिल साकेत (सूर्यवंशी) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) किया उत्तीर्ण,

अधिवक्ता बनने की ओर बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम l

मैहर। जिले के निवासी अनिल साकेत ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जारी परिणाम के अनुसार उनका परिणाम "Pass (Undertaking)" घोषित किया गया है।

इस सफलता के साथ अनिल साकेत (सूर्यवंशी)ने विधि व्यवसाय में आगे बढ़ने की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

अनिल साकेत ( सूर्यवंशी) जी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा सभी शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज एवं न्याय व्यवस्था की सेवा करने का प्रयास करेंगे।

हमारी ओर से भी अनिल साकेत (सूर्यवंशी)को इस महत्वपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Tags :

जरूरी खबरें