Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते जूनियर एंजिनियर(JE) रंगे हाथ पकड़ाया

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

40 हजार रुपये की रिश्वत लेते जूनियर एंजिनियर(JE) रंगे हाथ पकड़ाया

इंदौर। मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) के कनिष्ठ यंत्री (JE) नमेश कुमार भोंडेकर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त के अनुसार शिकायतकर्ता शिवप्रकाश बसवाल, जो बिल्डर एवं होटल व्यवसायी हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अम्बे नगर स्थित जी.आर.-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने की फाइल आगे बढ़ाने के बदले कनिष्ठ यंत्री 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शनिवार को कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय

लोकायुक्त पुलिस इंदौर

निरीक्षक सचिन पटेरिया

म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL)

जरूरी खबरें