Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

गाडरवारा में 100% मूंग खरीदी करने हेतु किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन : किसान कांग्रेस ने बड़ी संख्या में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Jul 11, 2026

गाडरवारा में 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला किसान कांग्रेस नरसिंहपुर ने एसडीएम के माध्यम से मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करने, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया गया।

किसान कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मूंग प्रदेश के किसानों की प्रमुख नगदी फसल है, इसलिए सभी किसानों की उपज की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। साथ ही वर्तमान ई-टोकन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था के अनुसार खाद वितरण बहाल करने की मांग की गई।

इसके अलावा किसानों को खेती के लिए प्रतिदिन 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, कृषि यंत्रों पर जीएसटी समाप्त करने तथा साईंखेड़ा और सालेचौका मंडी को पुनः संचालित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। किसान कांग्रेस ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

किसान कांग्रेस जिला नरसिंहपुर

जरूरी खबरें