Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर किया वृक्षारोपण : मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह तेंदूखेड़ा प्रवास के दौरान तेंदूखेड़ा नगर के

Aditi News Team

Mon, Jul 13, 2026

रिपोर्टर राधाबल्लभ पांडे

कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर किया वृक्षारोपण

तेंदूखेड़ा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह तेंदूखेड़ा प्रवास के दौरान तेंदूखेड़ा नगर के शोकाकुल परिवारों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। इसी क्रम में नगर के प्रतिष्ठित चौबे परिवार में सद्गुरु वेद विद्यापीठ पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती विद्या बाई चौबे के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शोक संवेदनाएं व्यक्त की। दिवंगत आत्मा की पावन स्मृति में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सद्गुरु वेद विद्यापीठ परिसर में वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर पुरोहित पं. सत्यनारायण चौबे, पं. रविकांत चौबे, पं. शशिकांत चौबे, सद्गुरु वेद विद्यापीठ के संचालक आचार्य पं. चंद्रकांत चौबे, पं. सूर्यकांत चौबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन पं. मनीष चौबे, प्रिंस चौबे, संतोष चौबे तथा करुणा चौबे सहित चौबे परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महीष मोदी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर, तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष सोनू महाराज, चांवरपाठा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल, वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल, पार्षद रूपम विश्वकर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा, प्रशांत घोषी, गगन अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, छोटू श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकार बंधु एवं सद्गुरु वेद विद्यापीठ के ब्राह्मणजन उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें