Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया : कुण्डलपुर में भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया

Aditi News Team

Mon, Jul 20, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के बाइसवें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 20जुलाई 2026 को धूमधाम से मनाया गया । परम पूज्य ऐलक श्री 105 चैत्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अखिलेश नेहा जैन परिवार छिंदवाड़ा स्वरूपचंद्र राजकुमारी विनोद पटनी परिवार गया ,मोहित सम्यक दिव्यांश जैन दिल्ली, विजय कुमार जैन नांदेड़ ,प्रवीण प्रभात जैन सतना ,अंशुल जैन दुर्ग ,हंसराज जैन दिल्ली ,पदमचंद सुरेश कुमार जैन निवाई, उत्तमचंद जैन सतना, सुरेशचंद विजय कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुण्डलपुर

मोक्ष कल्याणक महोत्सव

जरूरी खबरें