Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

साईंखेड़ा में जिले के प्रथम सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण, : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

Aditi News Team

Thu, Jul 16, 2026

अब महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी स्थानीय स्तर पर- प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

साईंखेड़ा में जिले के प्रथम सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण,

37.22 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि साईंखेड़ा में निर्मित सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है। यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों और उनकी संभावनाओं को नई उड़ान देने वाला शिक्षा का आधुनिक केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी महानगरों के समान गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो।

प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह तथा अन्य अतिथियों ने साईंखेड़ा में 37.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिले के प्रथम सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने अपने विद्यार्थी जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब विद्यालयों में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई की। विद्यार्थियों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही, कमी केवल संसाधनों और आधुनिक अधोसंरचना की थी। आज प्रदेश सरकार ने उस कमी को दूर करते हुए शासकीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी श्रेष्ठ शिक्षा का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक अधोसंरचना विकसित की गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलेगा।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा कठिन परिश्रम के बल पर अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है।

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि साईंखेड़ा में सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को भी देश के प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों के समकक्ष आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। अब विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपना घर बनने के बाद गृह प्रवेश के अवसर पर अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित होता है, उसी प्रकार आज इस विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर यहां के विद्यार्थी भी नए विद्यालय में प्रवेश को लेकर उत्साह और आनंद का अनुभव कर रहे हैं। यह विद्यालय उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा और आधारभूत अधोसंरचना के विकास पर निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास के कार्य स्वीकृत एवं पूर्ण किए गए हैं। इसी कड़ी में आज 23 करोड़ रुपये की लागत के बारछी पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका परिणाम सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय जैसी महत्वाकांक्षी पहल के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। नरसिंहपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है और यहां के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में लगातार अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय जैसी आधुनिक संस्थाएं इस उत्कृष्ट परंपरा को और अधिक मजबूत करेंगी तथा विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेंगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय

लगभग 11 हजार 772 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित 37.22 करोड़ रुपये लागत के इस सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय भवन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। विद्यालय के भू-तल में प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक एवं लेखा कक्ष, 12 स्मार्ट क्लास रूम, स्टाफ रूम, रिकॉर्ड एवं परीक्षा कक्ष, हेड मास्टर कक्ष, काउंसलर कक्ष, खेल एवं स्वास्थ्य कक्ष, 360 क्षमता वाला बहुउद्देशीय सभागार, मिड-डे मील किचन, कला एवं शिल्प कक्ष, डांस एवं म्यूजिक रूम, विद्युत एवं सर्वर रूम तथा दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल (मिडिल सेक्शन) में 18 स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, स्टेम लैब, साइंस लैब, वोकेशनल लैब, मैथ्स लैब, पृथक स्टाफ रूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। द्वितीय तल (हायर सेकेंडरी सेक्शन) में 18 स्मार्ट क्लास रूम के साथ भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, कॉमन रूम, स्टाफ रूम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट, स्कूल बसों के लिए पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फायर डिटेक्शन एवं फायर फाइटिंग सिस्टम, 200 केवीए ट्रांसफार्मर, 200 केवीए डीजी सेट, कैंपस स्ट्रीट लाइटिंग तथा आधुनिक विद्युत व्यवस्था भी विकसित की गई है। इन सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे वे अपने शैक्षणिक, बौद्धिक और खेल कौशल का समग्र विकास कर सकेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, सांईखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सचिन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा, श्री मिनेंद्र डागा, ठाकुर राजीव सिंह, श्री गोविंद सिंह पटेल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र- छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

साईंखेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण

साईंखेड़ा में नवनिर्मित जिले के प्रथम सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन भवन परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं अन्य अतिथियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Tags :

सांसद दर्शन सिंह चौधरी

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,

स्कूल एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह

लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती साधना स्थापक

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा

जरूरी खबरें