Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

1750 करोड़ की परियोजना पर EOW का शिकंजा, CAG रिपोर्ट में 100 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के संकेत

सीसीटीवी से दूर कोठरी में पिटाई, 4 लाख की डिमांड, कलेक्टर से हुई शिकायत

छात्र आंदोलन, राजनीति और भारतीय लोकतंत्र की परीक्षा

चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त

छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

पत्रिकारिता नारद और हनुमान जैसी करे सूपनाखा जैसी नही:शलभ : सिहोरा जिला बने इसके लिए संघ प्रयासरत

Aditi News Team

Tue, Jul 21, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

पत्रिकारिता नारद और हनुमान जैसी करे सूपनाखा जैसी नही:शलभ

सिहोरा जिला बने इसके लिए संघ प्रयासरत

सिहोरा :मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिहोरा जिला इकाई का सम्मेलन विगत दिवस सिहोरा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम रुक्मणी पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद अली सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे, पूर्व विधायक श्री दिलीप दुबे शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।

प्रांताध्यक्ष ने समारोह को संबोधित करते हुए बड़ी बेबाकी से वर्तमान समय में पत्रकारों के कार्य की समीक्षा, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी, एवं भविष्य में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर पत्रकारिता करने की समझाइश दी साथ ही आश्वासन दिया कि जब भी जहां भी पत्रकारों को प्रदेश के मुखिया की जरूरत पड़ेगी, वे हमेशा पत्रकारों के साथ खड़े हैं।

शलभ जी ने ये भी कहा कि पत्रिकारिता नारद और हनुमान जैसी करे न कि सूपनाखा जैसी नही

इस ऊर्जावान अभिभाषण से कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों में जोश बढ़ गया और सभी ने खूब गर्मजोशी से अपने मुखिया का स्वागत एवं वंदन अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सिहोरा जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी, सदस्य पत्रकार साथी जो मझौली मझगवां गोसलपुर एवं कुम्ही सतधारा से आए और एक यादगार कार्यक्रम का हिस्सा बने।

सिहोरा जिला जरूर बनेगा -

अपने उद्बोधन में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि उन्होंने अपने संघ की सिहोरा इकाई को जिला इकाई के रूप में गठित किया है।उन्होंने सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े तथा अनेक भाजपा नेताओं की उपस्थिति में घोषणा की कि श्रमजीवी पत्रकार संघ अपने स्तर पर सिहोरा को जिला बनाने का प्रयास कर रहा है और निश्चित ही आने वाले समय में सिहोरा जिला बनेगा। उनकी इस घोषणा का मौजूद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर समर्थन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन, प्रवीण कुररिया, सुनील तिवारी अंकुर गुप्ता, सत्येंद्र तिवारी प्रशांत बाजपेई, जगदीश ठाकुर, राजकुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू, महेंद्र कोष्टा, राजू नामदेव, पवन कोष्टा मनोरंजन राय, पवन गुप्ता, हेमचन्द असाटी, गनपत चौहान, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, हर्ष दुबे, रमेश बर्मन, आकाश चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार, विजय तिवारी, राहुल श्रीवास, रानू मिश्रा, रानू सेन सहित सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ

जरूरी खबरें