Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

भारतीय किसान संघ तहसील साईंखेड़ा बैठक सम्पन्न,किसान संघ की तहसील बैठक आहूत की गई

कुण्डलपुर में भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया

नशा नहीं करेंगे, न किसी को करने देंगे" का लिया गया सामूहिक संकल्प

हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक पर मनाने आए थे, जबलपुर-भोपाल NH किनारे सेल्फी ले रहे तभी हाइवा चढ़ा ऊपर

विद्यालय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाटर कूलर लोकार्पण, प्रतिभा सम्मान समारोह,

रायपुर के स्कूल में रोटरी क्लब की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम : विद्यालय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाटर कूलर लोकार्पण, प्रतिभा सम्मान समारोह,

Aditi News Team

Mon, Jul 20, 2026

रायपुर के स्कूल में रोटरी क्लब की उपस्थिति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

विद्यालय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाटर कूलर लोकार्पण, प्रतिभा सम्मान समारोह,

एक पेड़ मां के नाम सहित विविध विधाओं का आयोजन

गाडरवारा। शनिवार को ग्राम रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर मिनेन्द्र डागा एवं अशोक राजपूत की अनुशंसा पर पूर्व डिस्ट्रिक्त गर्वर्नर अखिल देव मिश्र द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का लोकार्पण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण, मेधावी विद्यार्थी सम्मान एवं विद्यालय के 18 वे स्थापना दिवस का आयोजन रोटरी क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ वीणापानी के पूजन उपरांत अतिथियों के स्वागत से हुआ।

जिसमें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की गौरवशाली यात्रा शून्यता से दिव्यता के मूल मंत्र पर चलकर विद्यालय की उपलब्धियों पर विद्यालय के शिक्षक अम्बर शर्मा द्वारा प्रभावी प्रकाश डाला गया। इस शुभ अवसर पर रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा विद्यालय को प्रदान किए गए वाटर कूलर का लोकार्पण रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न कर समस्त अतिथियों के करकमलों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विविध प्रजाति के बहुमूल्य 21 पौधे जिनमें चंदन ,रुद्राक्ष, मोसम्मी, चीकू, नींबू, सफेद जामुन , सुपाड़ी, काली मिर्च, लेमन ट्री, केला, इत्यादि फलदार एवं शोभायमान पॉम की विभिन्न प्रजातियों के बहुमूल्य पौधों का पवित्र पौधारोपण कार्य संपन्न किया गया। तत्पश्चात सभागार में गुरुपूर्णिमा पखवाड़े की दिवस वार निर्धारित अवधारणा से रोटरी क्लब गाडरवारा के अध्यक्ष शरद मौलासरिया ने गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व को प्रकाशित कर गुरु शिष्य परंपरा , विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के माध्यम से आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए अत्यंत प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत्र मार्गदर्शक रोटरी क्लब के पूर्व ए.डी.जी. मिनेंद्र डागा ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि "प्रणाम से परिणाम बदलते हैं और संगत से रंगत बदलती है।" उन्होंने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक सोच एवं अच्छी संगति अपनाने का संदेश दिया और अपनी उत्कृष्ट सहज सरल शैली, सौम्य व्यवहार और अपने ओजस्वी उद्बोधन से समस्त विद्यार्थियों को जीवन जीने के मूल मंत्र से लेकर विद्यार्थी धर्म के पालन का संदेश दिया। उन्होने कैरियर मार्गदर्शन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु लक्ष्य पर केंद्रित कर मातृभूमि की सेवा के भाव का ध्येय धारित कर शुभकामनाएं प्रदान की ।कार्यक्रम के एक दिवसीय आयोजन में बाल सभा की अवधारणा को समाहित कर गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान , संस्था प्राचार्य गजेंद्र कौरव का सम्मान एवं कुशल मंच संचालक शिक्षक अम्बर शर्मा एवं संस्था के लिए समर्पित सेवक नारायण भैया को समस्त पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त समस्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री कौरव ने सभी अतिथियों, रोटरी क्लब गाडरवारा के सदस्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। प्रेरक कार्यक्रम अशोक राजपूत, रोटरी क्लब के सचिव संजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सुरेन्द्र साहू , अमित पटेल,अभिषेक बड़कुर, अमन जैन, प्रियांक सोनी, विजय साहू, नीलेश साहू,राजेश गुप्ता,मधुसूदन पटेल तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रोटरी क्लब , गाडरवारा

जरूरी खबरें