30.1 C
Bhopal
April 28, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर, कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना ने नरसिंह एक्सटेंशन एवं चौकसे वेयर हाउस नरसिंहपुर के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने केन्द्र पर बारदाने की उपलब्धता, तौलकांटों की स्थिति, किसानों के पंजीयन, स्लाट बुकिंग एवं धान की तौल एवं उठाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों से धान एफएक्यू गुणवत्ता का ही खरीदा जाये। सर्वेयर को नियमित रूप से उपस्थित रहकर उक्त कार्य को देखेंगे। धान की खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर खरीदी केन्द्रों पर धान लेकर आये किसानों से भी चर्चा की और उनसे पूछा कि उन्हें किसी तरह की समस्या तो नहीं आ रही है। किसानों ने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने में कोई समस्या नहीं आ रही है। केन्द्र पर बारदाने एवं अन्य व्यवस्थायें ठीक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर तक जिले में 4 हजार 896‍ किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है, जिसमें से 1973 किसानों से 16 हजार 677 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें से 10 हजार 634 मे. टन धान का परिवहन किया जा चुका है।

 

Aditi News

Related posts