35.1 C
Bhopal
May 2, 2024
ADITI NEWS
राजनीति

करेली, जनसेवा हेतु कार्यकर्ता ही हमारी मूल पूंजी वअन्त्योदय ही हमारा सिद्धांत – प्रहलाद पटेल

रिपोर्टर- भागीरथ तिवारी, करेली

जनसेवा हेतु कार्यकर्ता ही हमारी मूल पूंजी वअन्त्योदय ही हमारा सिद्धांत – प्रहलाद पटेल,नरसिंहपुर विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
करेली – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की मंषानुरूप नरसिंहपुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन पुरानी गल्ला मंडी करेली में जोश व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल के मुख्य अतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता व नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं के पंजीयन के बाद भाजपा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई।
अपने स्वागत भाषण में नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा में हमारा कार्यकर्ता वैचारिक व सैधान्तिक रूप से अन्य राजनैतिक दलों की अपेक्षा भिन्न है। अतएव हमारी भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है। सर्वव्यापी जनसेवा के लक्ष्य को लेकर भाजपा सरकारें, सबका साथ, सबका विकास, सबका विष्वास, एवं सबका प्रयास को समाहित करते हुए अन्त्योदय के मूल मंत्र के साथ सतत् गतिशील है।
नरसिंहपुर जिले की माटी में जन्म लेकर कार्यकर्ता की हैसियत से कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उक्ताशय के उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के भयावह व कठिन दौर में कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। देश हित में बलिदानी हमारे पूर्वजों के तप व साधना के कारण भारतीय जनता पार्टी आज विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने राजनैतिक कार्य अनुभव व कठिनाईयों को युवा कार्यकर्ता से साझा करें जिससे युवा कार्यकर्ता संगठन की महत्वता को समझ सके। भाजपा में संगठन की परंपरा अनुसार ’’देश प्रथम,पार्टी द्वितीय व व्यक्ति अंतिम है’’। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव की महत्वता को बताते हुए कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश ही नही बल्कि देश की राजनीति की दशा और दिशा को तय करेगा, आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का उम्मीदवार होता है। आप सभी कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही पार्टी को विजय श्री दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पूर्व की कमल नाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने केवल हितग्राही योजनाओं को बंद करने व प्रदेश की जनता को परेशान करने का कार्य किया। इन 15 माह की सरकार में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने कहा कि भाजपा परिवार में छोटे बड़े का भेद नही है। अपितु कार्यकर्ता भाव की प्रधानता के साथ सभी सांकृतिक राष्ट्रवाद की पुर्नस्थापना के व्यापक लक्ष्य को लेकर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्योे को आम जनता के बीच पुरजोर तरीके से पहुंचाना है। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ता प्राणपन से कार्य कर प्रचंड जीत हेतु कृत संकल्पित है। श्री मिश्रा ने सम्मेलन की सफलता हेतु कार्यरत समस्त कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को मंच से प्रणाम करते हुए साधुवाद भी दिया।नरसिंहपुर
नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुवे ने विपक्षी दलों के परिवाद वाद व व्यक्तिवाद पर तीखा हमला करते हुए भाजपा की विचार संस्कृति व कार्यकर्ता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से पंच से लेकर प्रधानमंत्री पद तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र फौजदार,पूर्व विधायक हाकम सिंह चड़ार जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, नगरपालिका करेली अध्यक्षा श्री मती सुशीला ममार, करेली जनपद अध्यक्षा प्रतिज्ञा परिहार वनोपज संघ अध्यक्ष देवी सिह पटेल जनपद उपाध्यक्ष अन्जू साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता नेमा राजा कौशलेन्द्र सिंह मंचस्थ रहे l कार्यक्रम का संचालन नरसिंहपुर विधानसभा संयोजक महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा में निवारत वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष शक्ति प्रभारी वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख व विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान लोकतंत्र सेनानियों का शाल माला, पहना कर सम्मानित किया गया l

Aditi News

Related posts