35.5 C
Bhopal
April 28, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें,सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें,सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 11-7-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।

 

जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 92 शिकायतें थी।

 

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र अतिशीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पूर्व में जनसुनवाई मे की गयी शिकायतों की समीक्षा स्वयं की जा रही है।

 

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय / नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री तुषार सिंह उपस्थित रहे।

Aditi News

Related posts