27.1 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

जन सुनवाई में 67 शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें

जन सुनवाई में 67 शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें

सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु किया आदेशित

आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 9-5-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।

जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 67 शिकायतें थी।

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र- अतिशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह , उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उपस्थित रहे।

Aditi News

Related posts