39 C
Bhopal
May 8, 2024
ADITI NEWS
देश

जबलपुर में 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल आज दिनॉक 21-10-22 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में आज दिनॉक 21-10-22 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर, कमाण्डेंट 6वीं वाहिनी वि.स.बल, पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

भारत में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ मनाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 21 अक्टूबर 2022 को भारत में 63 वॉ ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ मनाया गया।

21 अक्टूबर 1959 को पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के एक छोटे से गस्तीदल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या मंें घात लगाकर हमला किया गया था इस लड़ाई में सामना करते हुये 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के जांबाज सैनिकों ने आटोमेटिक वेपन से लेस चीनी सेना का सामना करते हुये अपने प्राणों की आहुती दी थी। देश के इतिहास में यह पहला मौका था जब सीमा पर सेना नही, पुलिस के जवान शहीद हुये थे।

माह जनवरी 1960 में दिल्ली में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि, इन शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूवर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया जाये तभी से आज के दिन उन वीर पुलिस कर्मियों का स्मरण करते हुये श्रृध्दा भाव से श्रद्वांजली अर्पित करतें है जिन्होंने देश की अखण्डता व एकता की रक्षा करनें में अपने प्राणों की आहुती दी है तथा देश प्रेम त्याग और बलिदान की सर्वोच्च परंपरा स्थापित की है।

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में आज दिनॉक 21-10-22 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), के 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, जी.आर.पी. एस.ए.एफ. तथा होमगार्ड के प्लाटूनों ने सलामी दी।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वर्ष 2021-2022 में शहीदा हुये मध्यप्रदेश के 16 पुलिस कर्मियों सहित कुल 264 पुलिस कर्मियों की याद में उनके नाम का वाचन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.एस. परिहार (भा.पु.से), कमाण्डेंट श्री रूडोल्फ अल्वरेस (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), डिप्टी कमांण्डेंट श्री अरूण कश्यप, श्री संतोष डेहरिया, असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री यश बिजौरिया, श्री एम.पी. सिंह, इन्सेक्टर श्री सुबोध लोखडे, श्री हितेश फुलझेले, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री बी0.एस. जमरा व बटालियन के अन्य अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे, सभी के द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।

Aditi News

Related posts