27.1 C
Bhopal
May 9, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर,अनंत नरसिंह संस्थान स्थापित करेगा महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा,महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस को ऑडिटोरियम हॉल, पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में कार्यक्रम तय रूपरेखा अनुसार आयोजित

अनंत नरसिंह संस्थान स्थापित करेगा महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा,महारानी लक्ष्मी बाई को अर्पित किए राष्ट्रभक्ति के श्रद्धा सुमन


बालिकाओं को लक्ष्मीबाई की तरह बनाए सशक्त,युवतियों को विधर्मी शक्तियों के षड्यंत्र से बचाना होगा स्वाति गोडबोले

विगत दिवस महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस को ऑडिटोरियम हॉल, पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में कार्यक्रम तय रूपरेखा अनुसार आयोजित हुआ। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती विवेक पाण्डे,मुख्य वक्ता डॉ. श्रीमती स्वाति गोडबोले पूर्व नगर निगम अध्यक्ष महानगर जबलपुर, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जालम सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज दुबे नगर पालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर,श्रीमती सुशीला ममार अध्यक्ष, नगर पालिका करेली कु. प्रतिज्ञा परिहार अध्यक्ष, जनपद पंचायत करेली अरुण शर्मा बृजेश पटेल मंडल अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थित रही। सर्वप्रथम देवी सरस्वती पूजा और महारानी लक्ष्मीबाई की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। स्वागत श्रृंखला उपरान्त वंदे मातरम् और ऐ मेरे वतन के लोगों के गायन से राष्ट्रभक्ति को समर्पित रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।अनंत नरसिंह संस्थान, नरसिंहपुर द्वारा नारी शक्ति को सम्मानित करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिज्ञा परिहार, गायन में अदिति पाठक सामाजिक क्षेत्र में रितु पाराशर प्रतिभावान विद्यार्थी स्नेहा लोधी आध्यात्मिक चेतना के लिए कु शुभी दुबे अवनी नेमा इत्यादि को मंच पर सम्मानित किया गया।
आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में स्वाति गोडबोले ने महारानी लक्ष्मी बाई के सांगोपांग जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी। आपने मातृ शक्ति के रूप में जीजीबाई आध्यात्मिक मूर्ति के रूप में देवी रानी अहिल्याबाई, धात्री शक्ति के रूप में महारानी लक्ष्मी बाई को भारत का गौरव बढ़ाने वाली मिसाल रखने वाली नारी चेतना की पुंज बताया।आज बालिकाओं और महिलाओं को विधर्मी शक्तियों के षड्यंत्र से बचाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई जैसी आत्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा की चेतना बनने की सीख देने की आवश्यकता अभिभावकों और समाज के लिए है। संबोधन श्रंखला में कुमारी प्रतिज्ञा परिहार और श्रीमती सुशीला ममार ने महिलाओं के सदस्यों से आत्मनिर्भर और सशक्त रहने की मिसाल बताते हुए देश की आधी आबादी का राष्ट्रीय विकास और सामाजिक चेतना में योगदान बताया । डॉ अनंत दुबे ने आगामी वर्षों में महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प बताया।
कार्यक्रम में श्रीमती सुनंदा भट्ट द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अनंत नरसिंह संस्थान द्वारा संचालित आयोजन की रुपरेखा बताई गई और मंच संचालन एड श्रीमती जया शर्मा ने करते हुए आयोजन की गरिमा और महत्व निरूपित किया तथा आभार प्रकट करते हुए प्रमेश शंकर शर्मा द्वारा आयोजन की गरिमा बढ़ाने वाले गणमान्य और महानुभाव वृंद के प्रति साधुवाद का भाव प्रकट किया।

Aditi News

Related posts