24.1 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर ,एकता दौड़ हुई आयोजित,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एकता दौड़ हुई आयोजित,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नरसिंहपुर, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल के जन्मदिवस के अवसर पर हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस दौड़ में बच्चे, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी शामिल हुये। एकता दौड़ हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न रास्ते से गुजरते हुए हॉकी स्टेडियम में समाप्त हुई।

Aditi News

Related posts