31.1 C
Bhopal
April 29, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर जिले के प्रमुख चुनावी समाचार

“नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022”

अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून,जिले के 8 नगरीय निकायों में पहले चरण में 6 जुलाई को होगा मतदान

नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) सोमवार 20 जून को प्रात: 10.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख बुधवार 22 जून को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियत है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन बुधवार 22 जून को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी 8 नगरीय निकायों में पहले चरण में बुधवार 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा रविवार 17 जुलाई को प्रात: 9 बजे से होगी।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के 28 वार्डों, नगर पालिका परिषद करेली के 15 वार्डों, नगर पालिका परिषद गोटेगांव के 15 वार्डों, नगर पालिका परिषद गाडरवारा के 24 वार्डों, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के 15 वार्डों, नगर परिषद सांईखेड़ा के 15 वार्डों, नगर परिषद चीचली के 15 वार्डों एवं नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) के 15 वार्डों समेत जिले के सभी 8 नगरीय निकायों के कुल 142 वार्डों में बुधवार 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान होगा।

जिले में 6 लाख 62 हजार 469 मतदाता पंचायत चुनाव में भाग लेंगे

नरसिंहपुर। जिले में पंचायत आम चुनाव के लिए शनिवार 25 जून को मतदान होगा। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। मतदान में 6 लाख 62 हजार 469 मतदाता भाग लेंगे, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 773, पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 681 व अन्य मतदाताओं की संख्या 15 है।

जनपद पंचायत नरसिंहपुर में 61 हजार 283 पुरूष, 58 हजार 152 महिला व 3 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 19 हजार 438 है।

जनपद पंचायत करेली में 51 हजार 785 पुरूष, 48 हजार 11 महिला व 3 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या 99 हजार 799 है।

जनपद पंचायत चांवरपाठा में 65 हजार 941 पुरूष, 61 हजार 213 महिला व 4 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 27 हजार 158 है।

जनपद पंचायत बाबई चीचली में 52 हजार 117 पुरूष, 47 हजार 348 महिला व 2 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या 99 हजार 467 है।

जनपद पंचायत सांईखेड़ा में 46 हजार 131 पुरूष, 40 हजार 473 महिला व एक अन्य मतदाता समेत मतदाताओं की कुल संख्या 86 हजार 605 है।

जनपद पंचायत गोटेगांव में 67 हजार 424 पुरूष, 62 हजार 576 महिला व दो अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 30 हजार 2 है।

जिले में 1205 मतदान केन्द्र

पंचायत चुनाव के तहत नरसिंहपुर जिले के 6 विकासखंडों में 1205 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत 222, करेली में 186, चांवरपाठा में 219, बाबई चीचली में 176, सांईखेड़ा 157 और गोटेगांव में 245 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य के 15, जनपद सदस्य के 115, सरपंच के 402 व पंच के 1374 पद के लिए होगा चुनाव

3 हजार 655 पंच, 48 सरपंच और 16 जनपद सदस्य निर्विरोध

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिले में जिला पंचायत सदस्य के 15, जनपद सदस्य के 115, सरपंच के 402 व पंच के 1374 पद के लिए चुनाव होना है। पंचायत चुनाव में 3 हजार 655 पंच, 48 सरपंच और 16 जनपद पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

3 हजार 655 पंच निर्विरोध निर्वाचित

जिले की 450 ग्राम पंचायतों में पंच के 5 हजार 29 पदों में से 3 हजार 655 पंच निर्विरोध चुने गए। पंच के जिन पदों के लिए निर्वाचन होना है उनकी संख्या 1374 है। विकासखंड नरसिंहपुर में पंच पदों की संख्या 990 में से 641 निर्विरोध शेष 349 पदों पर चुनाव होना है। गोटेगांव में 1007 में से 784 निर्विरोध शेष 223 पदों पर चुनाव होना है। करेली में 728 में से 524 निर्विरोध शेष 204 पदों पर चुनाव होना है। चांवरपाठा में 942 में से 733 निर्विरोध शेष 209 पदों पर चुनाव होना है। सांईखेड़ा में 637 में से 376 निर्विरोध शेष 261 पदों पर चुनाव होना है। विकासखंड बाबई चीचली में पंच के 725 पद में से 597 निर्विरोध पंच के शेष 128 पदों पर चुनाव होना है।

जिले में 48 सरपंच निर्विरोध चुने गए

जिले की 450 ग्राम पंचायतों में सरपंच के पद भरे जाना है। जिसमें 48 सरपंच निर्विरोध चुने गए। सरपंच के 402 पदों के लिए निर्वाचन होगा।

जिले के विकासखंड नरसिंहपुर में कुल 86 ग्राम पंचायतों में से 7 में सरपंच निर्विरोध चुने गए, शेष 79 पर चुनाव होना है। गोटेगांव में 90 ग्राम पंचायतों में से 16 में निर्विरोध सरपंच चुने गए, शेष 74 पर चुनाव होना है। करेली में 64 ग्राम पंचायतों में से 8 में सरपंच निर्विरोध चुने गए, शेष 56 पर चुनाव होना है। चांवरपाठा में 86 ग्राम पंचायतों में से 8 में सरपंच निर्विरोध चुने गए, शेष 78 पर चुनाव होना है। सांईखेड़ा में 58 ग्राम पंचायतों में से 5 सरपंच निर्विरोध चुने गये, शेष 53 पर चुनाव होना है। विकासखंड बाबई चीचली में 66 ग्राम पंचायतों में से 4 में निर्विरोध सरपंच चुने गए, शेष 62 पर चुनाव होना है।

जिले में 16 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए

जिले के 6 जनपद पंचायतों में जनपद सदस्य के कुल 131 पद हैं। पंचायत चुनाव में 16 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब जिले के 115 जनपद पंचायत सदस्यों के पदो के लिए निर्वाचन होगा।

विकासखंड नरसिंहपुर में जनपद पंचायत सदस्य के कुल 24 पद हैं। जिसमें एक निर्विरोध चुने गए और 23 पदों के लिए निर्वाचन होगा। गोटेगांव में जनपद सदस्य के कुल 25 पद हैं। जिसमें 6 निर्विरोध चुने गए और 19 पदों के लिए निर्वाचन होगा। करेली में जनपद सदस्य के कुल 20 पद हैं। 5 पदों पर जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। 15 के लिए चुनाव होगा। चांवरपाठा में जनपद के 24 सदस्य हैं। जिसमें एक निर्विरोध चुने गए और शेष 23 के लिए चुनाव होगा। सांईखेड़ा में जनपद सदस्य के कुल 18 पद हैं। जिसमें 2 सदस्य निर्विरोध चुने गये। शेष 16 के लिए चुनाव होगा। बाबई चीचली में जनपद सदस्य के कुल 20 पद हैं। जिसमें एक निर्विरोध चुना गया और शेष 19 के लिए चुनाव होगा।

15 जिला पंचायत सदस्य के लिए होगा चुनाव

जिले में जिला पंचायत के कुल सदस्यों की संख्या 15 है, इन 15 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव सम्पन्न होगा।

Aditi News

Related posts