27.1 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
राजनीति

रविंद्र बने, नगर परिषद कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

रविंद्र बने नगर परिषद कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

KamarRana

देवरी /रायसेन_मध्य प्रदेश की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों का सम्मान समारोह सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिसमें समस्त नगर पालिका अध्यक्षो ने सर्वसम्मति से , नगर परिषद कल्याण संघ मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष,रायसेन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जमुना सेन को चुना ,

एवं रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी के नगर परिषद अध्यक्ष “”रविंद्र रघु को “”उपाध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षो की घोषणा, संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने की।
इस सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।
एवं सभी ने मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हम पूरा समर्थन देंगे।
देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी की नियुक्ति पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह जी राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री माननीय प्रभु राम चौधरी, सांसद माननीय राव उदय प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक रामकिशन जी पटेल,  एवं प्रदेश सह मीडिया प्रवक्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल,
एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं

Aditi News

Related posts