27.1 C
Bhopal
May 2, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

बरेली,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

दिनांक 5 सितंबर 2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में जनभागीदारी समिति के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे, एवं जनभागीदारी अध्यक्ष संदीप चौहान द्वारा समस्त वरिष्ठ एवं कर्मठ प्राध्यापकों को श्रीफल एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक दिवस की इस अवसर पर जन भागीदारी के अध्यक्ष संदीप चौहान द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संबोधित किया। अध्यक्ष, संदीप सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि एक महान शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अध्यक्ष द्वारा बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने प्राध्यापको, शिक्षकों की नियमित कक्षाओ में उपस्थित रहना चाहिए, उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए।एक गुरु के मार्गदर्शन से वे अपने भविष्य और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, में विद्याथियों को, कौशल संपन्न, रोजगारोन्मुखी, बनने पर जोर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विद्यार्थियों के सर्वांगनीय विकास के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। अब विद्यार्थी प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, डिग्री क्रमशः, एक, दो, तीन वर्ष में प्राप्त कर सकता है। जिसे हर वर्ष एक सार्थक वर्ष के रूप उपयोगी रहेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ नीरज दुबे द्वारा विद्यार्थियों को प्राध्यापकों के संपर्क में रहने से ज्ञान में वृद्धि होती है। नियमित कक्षाओं में अध्ययन करने से सफलता मिलती है, प्राचार्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष द्वारा सभी प्राध्यापकों की प्रमाण पत्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम जो स्पोर्ट्स ऑफिसर, संतोष कुमार वर्मा जी के द्वारा आयोजित किया, जिसमे सहभागी बनें स्टाफ एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्राचार्य एवं अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जन भागीदारी सदस्य आगम जैन, जीतेंद्र शर्मा, मोहन सिंह पटेल आदि सदस्य उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में आईयूएसी डॉ आर एन सक्सेना, सह प्राध्यापक, डॉ जयंती सोनवानी, डॉ ए एन रघुवंशी, प्रोफ. एसके बक्शी, डॉ सुनील सिंह चौहान, डॉ देवश्री बघमार,श्रीमती नीलू यादव, डॉ वर्षा गौतम, डॉ देवेंद्र अहिरवार, योगेश धाकड़, अखिलेश खटीक तोमर, संतोष कुमार वर्मा, श्रीमती सुरभि प्रिया, डॉ सगीर अहमद, डॉ यशवंत शुक्ला, डॉ राजेश कचौली, डॉ ए एस मेहरा, डॉ वंदना सोनी, श्रीमती उर्मिला वास्केल, डॉ डी.एस. चौहान, डॉ अन्नपूर्णा सिंह, श्रीमती सुनीति दीवान, कु. कविता कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

Aditi News

Related posts