32.1 C
Bhopal
April 26, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

गाडरवारा,पं श्री जी पी स्थापक ने मंदिर और निवास स्थान सर्व ब्राह्मण महासभा को दिया दान में, ब्राह्मण महासभा ने किया गया सम्मान

गाडरवारा। सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक मंडल सदस्य ,सेवानिवृत्त शिक्षक पं गोविन्द प्रसाद स्थापक ने आज महासभा की बैठक में मंदिर एवं निवास सर्व ब्राह्मण महासभा को दान में दिया । इस पुनीत कार्य की समाज के सभी सदस्यों ने आदरणीय स्थापक जी के परिवार की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा उनका आभार व्यक्त किया,आज महासभा की बैठक उनके ही निवास पर आयोजित की गयी बैठक में महासभा के अध्यक्ष पं राजीव दुबे के साथ वरिष्ठ संरक्षक पं नरेश पाठक,डॉ उमाशंकर दुबे,पं बालाराम शास्त्री ,पूर्व अध्यक्ष पं नगेन्द्र त्रिपाठी, पं सत्यनारायण शर्मा,पं महेश अधरूज,पं अशोक भार्गव,पं योगेन्द्र राजौरिया के साथ बडी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक के आरम्भ में मंदिर में विराजमान भगवान आशुतोष जी की विधिविधान से पूजन की गयी सभी उपस्थित सदस्यों ने रूद्राष्टक एवं नर्मदाष्ठक का पाठ किया पश्चात सदस्यों ने अपनी बात रखी । श्री स्थापक जी के इस पुनीत कार्य हेतु आभार व्यक्त किया तथा आगामी दिनों में महासभा द्वारा डमरूघाटी में क्रय की गयी भूमि पर निर्माणकार्य आरम्भ करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया । साथ ही स्थापक परिवार से श्री जी.पी स्थापक ,श्रीमती सुधा स्थापक का पुष्पहारों से वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। बैठक में गत दिनों अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पं सर्वेश शर्मा, सचिव पं महेन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पं नीरज कटारे का सम्मान वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया साथ ही पं आशीष दीक्षित पं राजदीप दुबे को उनके जन्मदिन को तिलक व पुष्पहार पहनाकर मनाया गया। आज की बैठक में पं सुबोध राजौरिया, पं संदीप स्थापक, पं सतीश नाईक(कोषाध्यक्ष),पं हर्ष पाठक,पं सत्यप्रकाश बसेडिया,पं डॉ सुनील शर्मा, पं राजेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा जी.पं प्रवीण शर्मा, पंडित श्री सुबोध राजोरिया. पं अरविन्द स्थापक(मीडिया प्रभारी)पं दीपक दुबे,,पं राजीव शर्मा,पं आशीष शर्मा, पं राजू ढिमोले,पं पंकज पचौरी,पं संजय शर्मा, पं मयंक दुबे ,पं चित्रदीप दुबे के साथ अनेक सदस्यों ने बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की बैठक का संचालन पं नगेन्द्र त्रिपाठी एवं आभार अध्यक्ष पं राजीव दुबे ने व्यक्त किया।

Aditi News

Related posts