29 C
Bhopal
May 6, 2024
ADITI NEWS
देशसामाजिक

नरसिंहपुर,चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024″ 26 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान

चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024″

26 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान

नरसिंहपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान से पूर्व प्रातः 5:30 बजे सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोल किया जाएगा। मतदान के लिए जिले के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभा क्षेत्रों के बूथ के लिए सामग्री का वितरण 25 अप्रैल को कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर से प्रातः 07 बजे से किया जाएगा।

 

जिले में 45 पिंक बूथ और कुल 710 मतदान केन्द्र

 

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 17 होशंगाबाद के लिए जिले में कुल 710 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 45 पिंक बूथ और 2 सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर में 15 पिंक बूथ समेत 258 मतदान, 120- तेंदूखेड़ा में 15 पिंक बूथ सहित 222 मतदान केन्द्र और 121- गाडरवारा में 15 पिंक बूथ, 2 सहायक मतदान केन्द्र समेत 230 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसके अलावा जिले में 8 शेडो एरिया मतदान केन्द्र हैं, जिसमें विधानसभा नरसिंहपुर में 3, तेंदूखेड़ा में 3 व गाडरवारा में 2 शेडो एरिया मतदान केन्द्र हैं। इनमें नरसिंहपुर के 128 मतदान केन्द्रों में, तेंदूखेड़ा के 139 मतदान केन्द्रों और गाडरवारा के 142 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग होगी। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए छाया तथा पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी केन्द्रों में रैम्प, व्हीलचेयर, बिजली, पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

 

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट की जानकारी

 

लोकसभा निर्वाचन 2024 तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 17 होशंगाबाद के लिए जिले में कुल 710 मतदान केन्द्र और 2 सहायक मतदान केन्द्र हैं। इसके अंतर्गत विधानसभा नरसिंहपुर के 258 मतदान केन्द्रों में रिज़र्व सहित 309 ईव्हीएम व 335 व्हीव्हीपैट, तेंदूखेड़ा के 222 मतदान केन्द्रों में 266 ईव्हीएम व 288 व्हीव्हीपैट और गाडरवारा के 230 मतदान केन्द्रों में 276 ईव्हीएम व 299 व्हीव्हीपैट मशीनों का उपयोग मतदान के लिए किया जायेगा।

 

जिले की तीन विधानसभा में कुल 6 लाख 39 हजार 875 मतदाता

 

जिले की तीन विधानसभा में कुल 6 लाख 39 हजार 875 मतदाता, जिनमें 3 लाख 30 हजार 111 पुरूष, 3 लाख 9 हजार 753 महिला एवं 11 अन्य मतदाता शामिल हैं, जो अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

 

विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर में एक लाख 19 हजार 544 पुरूष, एक लाख 14 हजार 452 महिला व 5 अन्य मतदाता समेत कुल दो लाख 34 हजार एक मतदाता, विधानसभा क्षेत्र 120- तेंदूखेड़ा में 98 हजार 592 पुरूष, 91 हजार 878 महिला व 2 अन्य मतदाता समेत कुल एक लाख 90 हजार 472 मतदाता और विधानसभा क्षेत्र 121- गाडरवारा में एक लाख 11 हजार 975 पुरूष, एक लाख 3 हजार 423 महिला व 4 अन्य मतदाता समेत कुल दो लाख 15 हजार 402 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर में 173, तेंदूखेड़ा में 74 व गाडरवारा में 149 सर्विस वोटर्स हैं।

 

जिले में 80 प्लस आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या

 

संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 17 होशंगाबाद के अंतर्गत 80 प्लस आयु वर्ग में विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर में 4738, तेंदूखेड़ा में 4251 और गाडरवारा में 4413 मतदाता हैं।

 

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या

 

119 नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 1690 पुरूष व 1333 महिला सहित कुल 3023 दिव्यांग मतदाता, तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 1346 पुरुष व 1021 महिला सहित कुल 2367 दिव्यांग मतदाता और गाडरवारा के अंतर्गत 1366 पुरुष व 1022 महिला सहित कुल 2388 दिव्यांग मतदाता हैं।

 

मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

 

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र 17 होशंगाबाद के तहत विधानसभा क्षेत्र 119 नरसिंहपुर के अंतर्गत 5817 मतदाता, 120 तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 4995 मतदाता और 121 गाडरवारा के अंतर्गत 5644 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

क्रिटिकल मतदान केंद्र

 

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र होशंगाबाद के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 119-नरसिंहपुर अंतर्गत 12 शहरी 43 ग्रामीण सहित कुल 55 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार 120 -तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 2 शहरी तथा 61 ग्रामीण सहित कुल 63 केंद्र और 121-गाडरवारा के अंतर्गत 16 शहरी 50 ग्रामीण सहित कुल 66 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केंद्र घोषित किया गया है।

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रत्येक वाहन में जीपीएस, वाहन किए गए अधिग्रहित

 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस दल भी तैनात रहेगा। इसके साथ ही सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दलों को लेकर जाने वाले प्रत्येक वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। प्रत्येक वाहन की लोकेशन कंट्रोल रूम में ट्रेक की जाएगी। मतदान केन्द्रों में भी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदान दलों के लिए वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। जिनका उपयोग मतदान दलों को मतदान स्थल तक आवागमन के लिए किया जाएगा।

 

जिले के नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा के कुल 710 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 90 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मतदान दलों के लिए कुल 67 बस, 136 मिनी बस, 51 चार पहिया व एक अन्य वाहन शामिल हैं।

 

विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर के 258 मतदान केन्द्रों के लिए 35 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किये गये हैं। मतदान दलों के लिए कुल 80 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 11 बस, 60 मिनी बस व 9 चार पहिया वाहन शामिल हैं। इसी तरह तेंदूखेड़ा के 222 मतदान केन्द्रों के लिए 25 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मतदान दलों के लिए कुल 75 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 37 बस, 31 मिनी बस व 7 चार पहिया वाहन शामिल हैं। तेंदूखेड़ा के 230 मतदान केन्द्रों के लिए 30 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मतदान दलों के लिए कुल 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 19 बस, 45 मिनी बस, 35 चार पहिया व एक अन्य वाहन शामिल हैं।

 

मतदान दल की जानकारी

 

लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले की तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 3 हजार 900 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जबकि 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। नरसिंहपुर के लिए 1402 कर्मचारियों में 845 पुरूष व 557 महिला, तेंदूखेड़ा के लिए 1182 कर्मचारियों में 709 पुरूष व 473 महिला और गाडरवारा के लिए 1316 कर्मचारियों में 789 पुरूष व 527 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Aditi News

Related posts