37.3 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

गाडरवारा, हर्षिता राजपूत राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

हर्षिता राजपूत राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के शासकीय हाईस्कूल की कक्षा 9 वी की छात्रा हर्षिता राजपूत 19 दिसंबर को भोपाल मे आयोजित राज्य स्तरीय बालरंग महोत्सव 2023 में शामिल होकर जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उल्लेखनीय है कि हर्षिता राजपूत सीरेगांव निवासी विनोद राजपूत की पुत्री है। हर्षिता ने जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता की वाद विवाद विधा में प्रथम स्थान हासिल किया था। हाईस्कूल सीरेगांव प्राचार्य सतीश शर्मा, सरिता पटैल,अर्चना झारिया, प्रतिभा राय, रुक्मणि ठाकुर,शिवदयाल साहू, रामकुमार राजपूत ने हर्षिता के राज्य स्तरीय बालरंग महोत्सव के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जताई है।

Aditi News

Related posts