37.3 C
Bhopal
May 3, 2024
ADITI NEWS
देशसामाजिक

नरसिंहपुर, वर्षा पूर्व नाला/ नालियों की साफ- सफाई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

वर्षा पूर्व नाला/ नालियों की साफ- सफाई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जिले में नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्षा पूर्व जलप्लावन को रोकने के लिए शहर में स्थित बड़े नाला/ नालियो की वृहद सफाई आरंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इन कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने नेहरू वार्ड स्थित झिरना व बड़े नाला की साफ- सफाई का अवलोकन मंगलवार को किया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को निरंजन वार्ड में करबला स्थित सींगरी नदी के दोनों पाटों और झगरैया स्थित बड़े नाले की साफ- सफाई का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन व सफाई संरक्षकों के माध्यम से यह साफ- सफाई कराई गई।

 

Aditi News

Related posts