36.1 C
Bhopal
May 4, 2024
ADITI NEWS
राजनीति

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित 35 सीटों वाले निगम में आप को 14 सीटें  भाजपा को 12 वंही कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के नगर निगम की सत्ता से भाजपा बाहर हो गई। भाजपा को सिर्फ 12 सीटें मिली। इसके उलट आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में धमाकेदार एंट्री की। आप ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 14 सीटें जीत ली। कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। 35 वार्ड वाले नगर निगम में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। जिससे निगम का पेंच फंस गया है, हालांकि मेयर पद की दौड़ में आम आदमी पार्टी अब सबसे आगे है।

शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक सीट मिली। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा। भाजपा को सबसे बड़ा झटका यह भी लगा कि वार्ड 17 से उसके मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए। BJP के सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू जीत तो गए मगर जीत का अंतर सिर्फ 11 वोट का रहा।

Aditi News

Related posts