34.1 C
Bhopal
April 30, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर,नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,चयनित गांव के बच्चों ने प्रस्तुति की माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्री वेद प्रकाश की विशेष मौजूदगी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर में किया गया। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन में जिले में नशे से प्रभावित नर्मदा किनारे के 35 ग्राम चिन्हित किये गये हैं। इन ग्रामों में नशा मुक्त के लिए जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। इन ग्रामों से आये बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों को नाटक, प्रेरक गीत, नृत्य एवं चित्रकला के माध्यम से इंगित किया।

     कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों द्वारा दीप प्रज्जवलन कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, एडीएम श्री मनोज ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री केके भार्गव, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं विभाग श्रीमती अंजना त्रिपाठी की उपस्थिति में किया गया। कलापथक दल जिला पंचायत नरसिंहपुर द्वारा प्रेरक गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा श्री मनोज गुप्ता एवं उनके 26 छात्र- छात्राओं द्वारा वुशु खेल का प्रदर्शन किया गया। उल्लेखनीय है कि उनके दल के 4 खिलाड़ियों को एकलव्य एवं एक खिलाड़ी को विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर ने केनवॉश पर उकेरी तस्वीर
   कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये 35 पंडालों में जाकर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने चित्रकारी कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों से बात की। इस दौरान उन्होंने केनवॉश पर तस्वीर भी उकेरी। इस अवसर पर एडीएम श्री मनोज ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री केके भार्गव ने भी चित्रकारी की। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन के 35 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

      विदित है कि समाज में नशे की बीमारी एवं लत को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 15 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में देश के 272 जिलों का चयन किया गया है। मध्यप्रदेश के 15 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें से नरसिंहपुर जिला भी शामिल है। नरसिंहपुर जिले के 35 ग्रामों में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक गांव में एक जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
         कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय उमरिया, मगरधा, बांसकुआरी, मुड़िया, सूरवारी, तिंदनी, कंजई, रांकई पिपरिया, लिंगा, खैरूआ, बिलहेरा, केरपानी, डोभी, बिल्थारी, इमझिरा, सिमरिया, सूरना, बरांझ, लिलवानी, उल्थन के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
नशा मुक्ति के लिए चयनित किये गये गांव
   नरसिंहपुर जिले के 35 गांव का चय‍न नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया है। इसमें बिजौरा, काचरकोना, इमलिया, आमापानी, अमथनु, चरगवां, राजाकछार, रहली, जनौर, नयागांव, चिनकी, सगौनी, उमरिया, मगरधा, बांसकुआरी, मुड़िया, सूरवारी, तिंदनी, कंजई, रांकई पिपरिया, लिंगा, खैरूआ, बिलहेरा, केरपानी, डोभी, बिल्थारी, इमझिरा, सिमरिया, सूरना, बरांझ, लिलवानी, उल्थन, महादेव पिपरिया, सांकल, धमना गांव शामिल है।
   कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अग्निहोत्री एवं आभार प्रदर्शन उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।
   कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, जेल अधीक्षक सुश्री शैफाली तिवारी, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, ठा. राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी एवं छात्र- छात्रायें मौजूद थी।

Aditi News

Related posts