39.1 C
Bhopal
April 29, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

देवरी__नगर के सभी 15 वार्डों में रोजाना डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद देवरी ने लगभग 30 लाख रू. के 5 टाटा मैजिक वाहन खरीदे हैं। सभी वाहन वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए भेजे जाएंगे।

रिपोर्टर कमर राणा देवरी

देवरी__नगर के सभी 15 वार्डों में रोजाना डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद देवरी ने लगभग 30 लाख के 5 टाटा मैजिक वाहन खरीदे हैं। सभी वाहन वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए भेजे जाएंगे।

गौरतलब है कि नगर परिषद मैं नए टाटा मैजिक खरीदने से पहले दो ई रिक्शा वाहन थे जो नगर मैं कचरा कलेक्शन के लिए पर्याप्त बिल्कुल नहीं थे, अब टोटल 7 कचरा कलेक्शन वाहन डोर टू डोर जाकर सभी 15 वार्डों से कचरा कलेक्शन करेंगे, और नियत स्थान पर कचरे को डाला जाएगा।

नगर परिषद में स्वयं का कोई ट्रैक्टर ट्राली वाहन नहीं था, किराए पर लेकर ट्रैक्टर वाहन द्वारा मेन सड़कों का कचरा उठाकर दूर नियत जगह पर डाला जाता था, परंतु नगर परिषद के प्रयासों के बाद आज नगर परिषद को एक नया ट्रैक्टर ट्राली वाहन भी मिल चुका है, जिससे दिन भर नगर का कचरा उठाकर बाहर डाला जा रहा है।

 

नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी___

नगर के सभी 15 वार्डों में टोटल 7 कचरा कलेक्शन वाहन दिन भर कचरा कलेक्शन का काम करेंगे, जिससे लोग कचरे, को कचरा वाहन में ही डालेंगे अभी दो ई रिक्शा वाहन कचरा कलेक्शन के लिए पर्याप्त नहीं थे, हमारे नगर को अब साफ सुथरा रखा जाएगा।

 

सीएमओ उमेश शर्मा__शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद के सभी सफाई दरोगा कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि शहर की नियमित सफाई की जाए।

अभी पांचो मैजिक वाहन का रजिस्ट्रेशन आरटीओ से नहीं हुआ है, जैसे ही आरटीओ मे रजिस्ट्रेशन होता है, नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा और नगर परिषद साफ-सुथरी रहेगी।

Aditi News

Related posts