37.9 C
Bhopal
April 30, 2024
ADITI NEWS
हैल्थ

बंद मिले स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ का कटेगा वेतन सीएमएचओ ने किया विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

बंद मिले स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ का कटेगा वेतन

सीएमएचओ ने किया विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी द्वारा बंडा ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने डीलाखेड़ी, नैनधरा, कनदवा और बरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जहां डीलाखेड़ी, नैनधरा और कनदवा उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाये गये। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र बरा में स्टाफ उपस्थित मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित स्टाफ को आवश्यक स्वस्थय सेवाएं बेहतर देने हेतु निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि जो केंद्र बंद पाए गए हैं। उनके समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Aditi News

Related posts