31.3 C
Bhopal
April 26, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर,आपका प्रशासन- आपके आंगन जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा गांवों का भ्रमण ग्रामीणों से आमने- सामने चर्चा कर जानी समस्यायें

नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट निदान प्रारंभ किया गया है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़े। लोगों की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए जिले में प्रोजेक्ट निदान के तहत “आपका प्रशासन- आपके आंगन” अभियान की शुरूआत की गई है।        

  इसी क्रम में प्रोजेक्ट निदान के तहत कलेक्टर रोहित सिंह ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जिले की नरसिंहपुर जनपद पंचायत के गांवों का भ्रमण किया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से आमने सामने चर्चा कर उनकी समस्यायें एवं कठिनाईयां सुनी। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी हकीकत जानी। उन्होंने लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।      

   कलेक्टर ने बुधवार को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के ग्राम डुडवारा, लिघारी, पाठा, गड़रिया, पिपरिया एवं पांजारा का भ्रमण किया।          निरीक्षण के दौरान डीएफओ पीडी गेब्रियल, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम राजेश शाह, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, नोडल अधिकारी, खंड स्तरीय अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद था। ग्राम पंचायत डुडवारा          कलेक्टर ने ग्राम पंचायत डुडवारा की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्यायें जानी। ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या बताये जाने पर उन्होंने बोर करवाने के निर्देश पीएचई के अधिकारी को दिये। उन्होंने खेल मैदान बनाने के लिए जमीन चिन्हांकन करने के निर्देश सचिव को दिये।          ग्राम चौपाल में बताया गया कि यहां प्रधानमंत्री आवास योजना में 128 पात्र हितग्राहियों के नाम जुड़वाये गये हैं। इसमें कलेक्टर ने शेष पात्र व्यक्तियों के नाम भी प्रधानमंत्री आवास की सूची में शामिल करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये। लोगों ने बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने के आवेदन भी दिये।    

     कलेक्टर ने यहां शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों की उपलब्धता एवं होने वाली जांच के बारे में जानकारी ली। एएनएम के अनुपस्थित रहने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये।    

      कलेक्टर ने यहां शासकीय माध्यमिक शाला की कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, पुस्तकों की उपलब्धता, पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई, मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह की महिलाओं से भी चर्चा की। ग्राम पंचायत लिघारी में 17 व्यक्तियों के बीपीएल कार्ड बने, 64 व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत ।       

कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्राम लिघारी पहुंचकर लोगों की समस्यायें जानी। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि 17 पात्र व्यक्तियों के बीपीएल कार्ड एवं 64 पात्र व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई हैं। शासन की योजनाओं से संबंधित अधूरी जानकारी देने व कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्रामवासियों ने पानी की टंकी निर्माण कराने की बता कही। इस पर पीएचई के अधिकारी ने बताया कि टंकी का शीघ्र निर्माण किया जायेगा।      

 कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी के रोज खुलने, वजन मशीन, खेल सामग्री मिलने, पोषण आहार आदि मिलने के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत पाठा में राशन दुकान भवन व सामुदायिक भवन बनाने के निर्देश         

कलेक्टर ने ग्राम पाठा के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भवन का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यहां का परिसर एवं साफ- सफाई बहुत अच्छी है। इसके लिए उन्होंने बधाई दी। उन्हें बताया गया कि यहां भू- जल स्तर बहुत नीचे है। इस पर कलेक्टर ने जल संरचनाओं का निर्माण कराकर जल स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान के भवन और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम आरोग्य केन्द्र के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया।      

   कलेक्टर ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के प्रकरण को तुरंत स्वीकृत कर संबंधित को तत्काल सहायता देने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि पेयजल की तत्काल व्यवस्था के लिए यहां बोर करवा दिया गया है। साथ ही 7 पात्र व्यक्तियों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन स्वीकृत कर दिये गये हैं। कलेक्टर ने दिव्यांग श्रीमती लीलाबाई को ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश दिये। यहां अच्छा कार्य करने पर ग्राम रोजगार एवं सहायक सचिव की प्रशंसा की गई।      

   कलेक्टर ने स्कूल में कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लैक बोर्ड व्यवस्थित तरीके से लगा हो। जिले के सभी शासकीय स्कूलों में ब्लैक बोर्ड अच्छी गुणवत्ता के हों। इस पर प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति दर्शायी जाये। ग्राम पंचायत गड़रिया, पिपरिया व पांजरा का भ्रमण जूनियर इंजीनियर एवं लाइनमैन निलम्बित          इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम गड़रिया, पिपरिया व पांजरा का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामवासियों को होली की शुभकामनायें दी। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत पिपरिया में आज समग्र आईडी में 4 नाम जोड़े गये हैं और मेडिकल टीम ने 4 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये हैं।      

   ग्राम पांजरा एवं पिपरिया में ग्रामवासियों ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह को बताया कि यहाँ ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लम्बे समय से बिजली की समय है। इस पर गम्भीरता से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के जूनियर इंजीनियर श्री उदय कुमार एवं लाइनमैन श्री रामखिलेश विश्वकर्मा को निलंबित करने और डीई श्री वैभव बंसोड़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर दुरूस्त कराने के लिए निर्देशित किया।         

कलेक्टर को पांजरा में बताया गया कि पंचायत भवन का निर्माण इसी माह के भीतर पूरा हो जायेगा। यहां 21 आवेदन प्राप्त हुये थे। इनमें से बीपीएल कार्ड के लिए 8 व्यक्ति पात्र पाये गये। यहां मनरेगा कूप निर्माण एवं पीएम आवास के आवेदन स्वीकृत किये गये हैं।

मुंगवानी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन         

जनपद पंचायत नरसिंहपुर के सेक्टर मुख्यालय मुंगवानी में कलेक्टर श्री रोहित सिंह की मौजूदगी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।      

   कलेक्टर को नोडल अधिकारी ने बताया कि मुंगवानी में बीपीएल सूची में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त 87 आवेदनों में से 71 पात्र पाये गये हैं। कलेक्टर ने यहां शांतिधाम में नल कनेक्शन व सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिये। ग्रामवासियों ने खमरिया में पानी की टंकी नहीं होने की जानकारी दी। इस पर पीएचई के अधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। ग्राम पंचायत देवनगर नया में कुल 67 आवेदन आये। इसमें 53 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के थे। बीपीएल कार्ड के लिए प्राप्त 8 आवेदनों में से 5 पात्र पाये गये। आवेदनों के तत्परता से निराकरण पर कलेक्टर ने राजस्व अमले एवं नोडल अधिकारियों को दी बधाई          कलेक्टर श्री सिंह ने आधार कार्ड बनाने के लिए मुंगवानी में गुरूवार 17 मार्च को शिविर लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम बकौरी एवं मठ पिपरिया में खेल मैदान बनवाने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिये। कलेक्टर सिंह ने नायब तहसीलदार सुश्री रिचा कौरव एवं राजस्व अमले द्वारा विगत एक सप्ताह में कैम्प कर 200 से अधिक बीपीएल आवेदनों का निराकरण करने पर उन्हें बधाई दी।

बगैर अनुज्ञापत्र के गौवंश के क्रूरतापूर्वक परिवहन पर ट्रक व 25 गौवंश राजसात

नरसिंहपुर।परिवहन अनुज्ञापत्र प्राप्त किये बगैर गौवंश के क्रूरतापूर्वक परिवहन किये जाने के एक मामले में जिला दंडाधिकारी श्री रोहित सिंह ने जप्त एक ट्रक और 25 गौवंश राजसात करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 और मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध नियम 2012 के नियम 5 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।      

   इस सिलसिले में एक ट्रक क्रमांक एमएच 40 वाय 3560 और 25 गौवंश को जप्त किया गया था। इस मामले में मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत चौकी प्रभारी सिहोरा थाना गाडरवारा ने प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया था। प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं जप्ती पत्रक रिपोर्ट की प्रतियां संलग्न की गई थी।          चौकी प्रभारी के प्रतिवेदन में बताया गया था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घटना स्थल रतनपुरा वीरान गोपाल पिता बैजनाथ कौरव बरांझ के खेत मेन रोड के पास प्रश्नाधीन वाहन अवैध रूप से गौवंश क्रूरता पूर्वक ठूंस- ठूंस कर भकरकर कटने के लिए ले जाने के लिए खड़ा है। पुलिस द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक की गई, जिसमें मौके पर उक्त वाहन खड़ा मिला, जिसमें आसपास वाहन चालक तथा वाहन स्वामी की कोई जानकारी नहीं मिली। मौके पर गवाहों के समक्ष उक्त ट्रक का तिरपाल खोलकर टार्च की रोशनी से चैक करने पर पाया गया कि उक्त वाहन में गाय, बछड़ा निर्दयतापूर्वक ठूंस- ठूंस कर कटने हेतु ट्रक के अंदर भरे हैं। मौके पर आये लोगों की मदद से पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नीचे उतार कर देखा गया, जिसमें 5 पछड़े एवं 20 गाय जीवित अवस्था में व एक गाय मृत अवस्था में मिली। वाहन में उक्त गौवंश परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये गये। पुलिस ने प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। अनावेदक हरिराम यादव पिता पप्पू यादव निवासी नेयर नितिन दिनकर हाऊस गलपुरा चौक कटोल धाकोरल नागपुर (महाराष्ट्र) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुये।         

उक्त वाहन में परिवहन अनुज्ञा पत्र प्राप्त किये बिना ही गौवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जाना पाया गया। क्रूरतापूर्वक भरे जाने के कारण एक गौवंश मृत हो गया। जिन परिस्थितियों में गौवंश का परिवहन किया जा रहा था, उससे स्पष्ट रूप से यह विश्वास योग्य था कि गौवंश का परिवहन वध के प्रयोजन के लिए किया जा रहा था। इन सभी तथ्यों पर एवं कानूनी प्रावधानों पर विचार करते हुए जिला दंडाधिकारी ने उक्त जप्तशुदा वाहन एवं गौवंश शासन के पक्ष में राजसात किये जाने का आदेश पारित किया।      

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें को निर्देश दिये हैं कि जप्तशुदा गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण एवं रखरखाव की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में जिले में सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण कक्ष/ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 07792- 235018 है। कंट्रोल रूम एवं तकनीकी शाखा के प्रभारी उपयंत्री सीएल चौधरी रहेंगे। इनका मोबाइल नम्बर 9827008644 है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उप यंत्रियों के मोबाइल पर भी संबंधित विकासखण्ड के ग्रामीण हैण्डपम्प बिगड़ने की सूचना दे सकते हैं।      

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखंड नरसिंहपुर व गोटेगांव हेतु सहायक यंत्री जी. श्रीनाग के मोबाइल नम्बर 9407068640, नरसिंहपुर हेतु उपयंत्री श्री एनके दुबे मोबाइल नम्बर 9425157778 व श्रीमती प्राची लखेरा के मोबाइल नम्बर 9406682904, गोटेगांव विकासखंड हेतु एसके विश्वकर्मा के मोबाइल नम्बर 9424320997 एवं श्री सीएल चौधरी के मोबाइल नम्बर 9827008644, करेली एवं चांवरपाठा विकाखण्ड हेतु सहायक यंत्री आरपी गुप्ता के मोबाइल नम्बर 9425155556, विकासखंड करेली हेतु उपयंत्री सुनील कुमार परतेती के मोबाइल नम्बर 9407003368, चांवरपाठा विकासखण्ड हेतु उपयंत्री एसएल कुर्मी के मोबाइल नम्बर 9977810889, विकासखंड सांईखेड़ा व चीचली हेतु सहायक यंत्री एनके दुबे के मोबाइल नम्बर 9425157778, विकासखंड सांईखेड़ा एवं बाबई चीचली हेतु उपयंत्री एचएस सलामे के मोबाइल नम्बर 9685437411 पर संबंधित विकासखण्ड की पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

Aditi News

Related posts