27.9 C
Bhopal
May 8, 2024
ADITI NEWS
क्राइम

नरसिंहपुर,550 किलोग्राम महुआ लाहन व 53 पाव मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

550 किलोग्राम महुआ लाहन व 53 पाव मदिरा बरामद

अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

नरसिंहपुर। प्रदेश में नशामुक्ति के लिये निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त गोटेगांव के अंतर्गत ग्राम नगवारा में दबिश देकर 550 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। महुआ लाहन नष्ट किया गया। ग्राम सूरवारी में 53 पाव मदिरा जब्त की गई। इसमें 35 पाव देशी लावारिस मदिरा प्लेन व 18 पाव गोवा व्हिस्की मदिरा बरामद हुई है। सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 31 हजार 621 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

Aditi News

Related posts