36.1 C
Bhopal
April 27, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

गाडरवारा में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर SC ST,संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर गाडरवारा में हुआ भव्य आयोजन,

SC ST,संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हुआ आयोजन

*गाडरवारा-संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मजयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति,जनजाति संयुक्त मोर्चा गाडरवारा के तत्वाधान में शासकीय पीजी कॉलेज गाडरवारा आडिटोरियम में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल विधायक गाडरवारा, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाडरवारा,सम्मानीय सुरेंद्र पटेल (मंझले भैया) वरिष्ठ समाज सेवी,विशेष अतिथि गौतम पटेल पूर्व जिलापंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि राधाबाई अहिरवार अध्यक्ष जनपद पंचायत चीचली,विशेष आमंत्रित अतिथि माननीय जिनेश जैन (पार्षद) वरिष्ठ समाजसेवी (हीरा ज्वेलर्स),उमेश नीरस गाडरवारा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा,इंजी. एम.के अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष अजाक्स,हरीश कोरी,टी आर कोरी,चंचल कोरी सभापति नगरपालिका गाडरवारा,सौरभ पटेल पार्षद राजीव वार्ड,श्याम सिंह चौहान एमडी शिवम बायोटेक,एडवोकेट मनीराम चौधरी,रामेश्वर खेमरिया संचालक युवराज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड,एड.पूर्णचंद्र मलैया,एस के मेहरा, जे.एस.धुर्वे जिलाध्यक्ष अजाक्स,बी.एस परिहार,बाबूलाल जाटव नेताजी,हरि सिंह अहिरवार,मनीष वाल्मीकि,मलखान मेहरा के साथ प्रीतम अहिरवार कार्य जिलाध्यक्ष अ.स संघ,मानक लाल अहिरवार(प्रवक्ताअजाक्स),बंशीलाल अहिरवार तह. अध्यक्ष अजाक्स द्वारा मंच संचालन एवं विनोद कुमार मांडले जिला सचिव अ.स.संघ द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया*

*उक्त कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की महान जीवन गाथा से परिचय एवं उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।*कार्यक्रम के दौरान*सेवानिवृत्त कर्मचारियों,रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों* *कर्मचारियों समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं मंच पर सम्मान किया गया*।

*कार्यक्रम समापन के पश्चात आयोजन समिति द्वारा नगर में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन भी वितरित किया गया।* *कार्यक्रम में देवेंद्र पगारे, राजू ठाकुर, कैलाश अहिरवार,संतोष अहिरवार,परसराम अहिरवार,एवं मातृशक्ति के रूप में श्रीमती माया अहिरवार,श्रीमती चंद्रकांति मेहरा,तरुणलता धुर्वे,विनीता अहिरवार,श्रीमती दशोदा अहिरवार (शिक्षिका), श्रीमती उषा अहिरवार, श्रीमती द्रोपति अहिरवार, श्रीमती ज्योति अहिरवार, श्रीमती सरोज अहिरवार, श्रीमती भागवती अहिरवार*के साथ हजारों की संख्या में संत शिरोमणि रविदास जी के अनुयाई उपस्थित रहे*

Aditi News

Related posts