साहू युवा संगठन गाडरवारा के द्वारा 30000 हजार की राशि,साहू मंदिर में दी गई! उक्त राशि से तत्काल लगाए गए पंखे!
गाडरवारा ! साहू समाज युवा संगठन सदस्य श्री मनीष साहू, श्री राकेश कुमार निलेश कुमार साहू, श्री गोलू साहू( पूर्व पार्षद) द्वारा दी गई लगभग 30,000 की राशि ! साहू मंदिर में पंखा लगवाने के लिए!इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया !तत्पश्चात 16 पंखे मनीष साहू एवं परिवार द्वारा उनकी पूज्य दादाजी स्व.श्री महादेव प्रसाद, दादी,श्रीमती भग्गू बाई,पिताजी स्व.श्री गुलाब चंद साहू, माताजी स्व.श्रीमती लेखा बाई साहू,भाई स्व.श्री मनोज साहू की स्मृति मैं एवं एक वॉल फैन राउंड वाला स्व.श्री ओमकार प्रसाद जी साहू की स्मृति में पुत्र श्री राकेश कुमार निलेश कुमार साहू द्वारा व एक वॉल फैन राउंड वाला श्री संदीप साहू उर्फ़ गोलू (पूर्व पार्षद )द्वारा प्रदान किया गया! साहू समाज गाडरवारा एवं साहू युवा संगठन अनुकरणीय पहल के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करता है! इस कार्यक्रम में साहू समाज सदस्य श्री सतीश साहू ,श्री गोलू साहू श्री नीलेश साहू श्री मनीष साहू,श्री यस साहू,श्री मयूर साहू,श्री प्रतीक साहू एवं परिवार उपस्थित रहा!