29 C
Bhopal
May 4, 2024
ADITI NEWS
धर्म

गाडरवारा, अटल बिहारी मंदिर मे अखंड रामायण पाठ आयोजित 

अटल बिहारी मंदिर मे अखंड रामायण पाठ आयोजित

गाडरवारा। गत दिवस पवित्र पुरुषोत्तम माह में स्थानीय श्री देव अटल बिहारी मंदिर में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी कमलेश भार्गव ने बताया कि अखंड रामायण की शुरुआत विधिवत पूजन अर्चना से की गई। निरंतर चले अखंड रामायण पाठ में संगीत मंडली के साथ नगर के प्रबुद्ध जनों एवं मातृ शक्ति ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर रामायण की चौपाइयों का वाचन किया। अखंड रामायण पाठ के अंतिम दिन आरती, हवन एवं प्रसाद वितरण कर विधिवत समापन किया गया।

Aditi News

Related posts