25.7 C
Bhopal
April 30, 2024
ADITI NEWS
क्राइम

जबलपुर,”ऑपरेशन शिकंजा’’ आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी तथा मानव जीवन को संकटापन्न करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ प्रहार

“ऑपरेशन शिकंजा’’ आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी तथा मानव जीवन को संकटापन्न करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ प्रहार

आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी में लिप्त तथा मानव जीवन को संकटापन्न करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री तुषारकांत विद्यार्थी के द्वारा प्रारम्भ किया गया है अभियान ‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’

एस.एस.पी. श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को कालाबाजारी करने वालों एवं मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये हैं निर्देश

क्राईम ब्राचं एवं थाना संजीवनी नगर की खाद्य अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्यवाही

18 किलो डालडा, 8 लीटर तेल, 6 किलो 500 ग्राम घी, 11 किलो क्रीम, 2 चूल्हा, गैस टंकी, गंज आदि जप्त, आरोपी गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जबलपुर जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी में लिप्त तथा मानव जीवन को संकटापन्न करने वाले मिलावटखोरों, को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर पुलिस के द्वारा चंदन काँलोनी में दबिश देते हुये गुप्ता वनस्पती घी तथा सोयाबीन तेल मे देसी घी का एसेन्स मिलाकर अमानक घी बनाकर विक्रय करते हुये अवैध लाभ अर्जित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 18 किलो डालडा, 8 लीटर तेल, 6 किलो 500 ग्राम घी, 11 किलो क्रीम, 2 चूल्हा, गैस टंकी, गंज , आदि जप्त किये गये है।

 

दिनाक 15-04-23 के 12 बजे क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चंदन काँलोनी निवासी छटिलाल गुप्ता वनस्पती घी तथा सोयाबीन तेल मे देसी घी का एसेन्स मिलाकर क्रत्रिम घी बनाकर विक्रय करते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर का्रईम बांच एवं थाना संजीवनी नगर द्वारा ,खाद्य अधिकारी के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, घर पर मौजूद छटिलाल गुप्ता पिता मोलीलाल गुप्ता उम्र 44 साल निवासी चंदन काँलोनी थाना संजीवनीनगर को सूचना से अवगत कराते हुये घर की तलाशी लेने पर छटीलाल गुप्ता घर के एक कमरे मे नकली घी बनाने हेतु 1 किलो वाले 18 पेकेट डालडा, सोयाबीन तेल के 1 लीटर वाले 8 पैकिट, पन्नीयो मे घी के 01 किलो के 03 पेकेट, 500 ग्राम के 06 पेकेट, 250 ग्राम के 02 पेकेट एव 01 किलो के 11 पेकेट क्रीम एव 05 लीटर वाली एसीड की केन आधी खाली रखे हुये एव अमानक घी बनाने के लिये एक बडा चूल्हा, एक छोटा चूल्हा, एक गैस सिलेन्डर, एक बडा गंजा स्टील का, एक छोटा गंजा स्टील का, एक कटोरी, तीन स्टील के डिब्बे, एक लोहे की करछुली, रखे मिले।

छटीलाल गुप्ता से पुछताछ की गई जिसने बताया कि गंजे मे सोयाबिन (तुलसी) तेल डालकर, वनस्पती घी एव देसी धी का एसेंस मिलाकर गैस भट्टी की सहायता से गरम करने के बाद मिक्सर से मिक्स कर ठँडा होने पर तोलकर पन्नी मे पेक करता है, जिसे उसके घर से अन्य फुटकर विक्रेता ले जाकर बाजार मे विक्रय करते है। मौके पर खाघ सुरक्षा अधिकरी द्वारा पन्नी के पेकेटों में से सैम्पल गुणवत्ता की जाँच हेतु लिये गये जिसे परिक्षण हेतु राज्य खाघ परिक्षण शाला भोपाल परिक्षण हेतु भेजा जायेगा।

छटीलाल गुप्ता द्वारा अपने घर में वनस्पती घी, सोयाबीन तेल , एसेंस का प्रयोग कर अमानक देसी घी तैयार कर विक्रेय कर आम जनो के साथ धोखाधडी कर अवैध लाभ अर्जीत करना पाये जाने पर थाना संजीवनी नगर में खाघ सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार घुर्वे के प्रतिवेदन पर छटीलाल गुप्ता के विरूद्ध धारा 420, 272 भादिव तथा 51,52,26 (2) (आईआई) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*उल्लेखनीय भूमिका-* मिलावटखोरी कर अमानक घी के कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकडने में क्रइम ब्राच सहायक उप निरीक्षक प्रशात सोलंकी, प्रधान आरक्षक बलराम पाण्डे. अतुल गर्ग, अजय एवं थाना संजीवनी नगर के उप निरीक्षक मंजुषा धुर्वे, उप निरीक्षक सचिन वर्मा, प्रधान आरक्षक श्रीकात मिश्रा, आरक्षक अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Aditi News

Related posts